फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सूर्य नमस्कार अभियान-2026 के तहत मानेसर पुलिस लाइन में शनिवार को योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार, मानेसर जोन के पुलिस अधिकारियों, थाना व चौकी के प्रभारियों सहित अन्य लोगों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सूर्य नमस्कार योगाभ्यास कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, अधिकारियों व उनके परिवार वालों ने योगाभ्यास किया। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती (12 फरवरी) तक प्रदेश में सूर्य नमस्कार अभियान-2026 चलाया हुआ है। मानेसर जोन के पुलिस उपायुक्त दीपक की देखरेख में आयोजित हुए कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को शारीरिक फिटनेस व मानसिक शांति का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें