गुरुग्राम। सोनीपत में 25 जनवरी से शुरू हो रही कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के रोमांच से पहले आयोजकों ने हरियाणा के नौ जिलों में ट्रॉफी टूर का शानदार आयोजन किया। हरियाणा ट्रॉफी टूर नाम से शुरू इस अभियान से कबड्डी प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के खेल प्रेमी भी बेसब्री से 22 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं, जब यह चमचमाती ट्रॉफी शहर पहुंचेगी। ट्रॉफी टूर की शुरुआत 16 जनवरी को रिंधाना से हुई। 22 जनवरी को सुबह 12 बजे यह ट्रॉफी गुरुग्राम में दाखिल होगी। गुरुग्राम गुरुस की टीम में नीरज नारवाल, संजय ढुल और विकास कंडोला जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपनी कमाल की प्रदर्शन से लीग में धमाल मचाने को तैयार हैं। संवाद