मानेसर। साइबर अपराध और नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सेक्टर-93 पुलिस चौकी में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर और अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में थाना सेक्टर-10 प्रभारी और पुलिस चौकी सेक्टर-93 प्रभारी ने लोगों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठग फर्जी लिंक, एपीके फाइल, ऑनलाइन निवेश, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर और ओटीपी-यूपीआई के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने लोगों से जरूरत न होने पर घर से बाहर निकलने से बचने और संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की, ताकि सड़कों पर यातायात का दबाव कम हो सके। संवाद