फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नर्सिंग सहायक ने बुजुर्ग दंपती के फोन से खाते मंे लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने 3.14 लाख रुपये ऑनलाइन बेटिंग गेम में लगाए थे
विज्ञापन

दंपती के मोबाइल से बिना जानकारी के ऑनलाइन बेटिंग गेम में लगाए थे पैसे
दंपती ने एक को रखा था नर्सिंग सहायक, दोनों भूगोल में है स्नातक, कर रहे थे सिविल सर्विसेस की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने बुजुर्ग दंपती से 3,14,800 रुपये की ठगी करने वाले नर्सिंग सहायक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी मानवेंद्र और गोंडा निवासी अभिषेक कुमार मौर्य के रूप में हुई है। आरोपी बुजुर्ग दंपती की जानकारी के बिना उनके पैसे ऑनलाइन बेटिंग गेम में लगाकर हार गए। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
आरोपी वर्तमान में दिल्ली के धीरपुर में रहे थे। आरोपी मानवेंद्र को 6 जुलाई को गुरुग्राम से और आरोपी अभिषेक को 7 जुलाई काे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी से ज्योग्राफी (ऑनर्स) ग्रेजुएट हैं और दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मानवेंद्र को शिकायतकर्ता महिला ने अपने बीमार पति की देखभाल के लिए एक अप्रैल 2026 को नर्सिंग सहायक के रूप में रखा था।
विज्ञापन

आरोपी मानवेंद्र ने शिकायतकर्ता महिला के पति के मोबाइल में बिना जानकारी के एक पेटीएम अकाउंट सक्रिय कर दिया। अपने साथी अभिषेक कुमार मौर्य के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 2 से 12 अप्रैल तक 3,14,800 रुपये ऑनलाइन बेटिंग गेम में ट्रांसफर कर दिए। दोनों आरोपी ऑनलाइन गेम खेलकर सारे रुपये हार गए। जानकारी होने पर पीड़ित महिला की शिकायत पर रुपये ट्रांसफर करने के मामले में 29 अप्रैल को साइबर अपराध थाना पूर्व में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई है। - गौरव फोगाट, एसीपी साइबर अपराध, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें