फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को होगा सोहना हाईवे का विधिवत उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दो हजार करोड़ रुपये से बने सोहना एलिवेटेड हाईवे का विधिवत उद्घाटन अब 19 जुलाई को होगा। पहले 11 जुलाई को इस पर यातायात संचालन के साथ ही उद्घाटन की रूपरेखा बनाई गई थी, जोकि किसी कारणवश टाल दी गई थी। अब पुन: नई तारीख और कार्यक्रम का ऐलान खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मंत्रालय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

मंत्रालय की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दोबारा से निमंत्रण भी भेजा जा रहा है। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से निमंत्रण भेजा गया है। इसमें 19 जुलाई को शाम 5:30 बजे सेक्टर-38 स्थिति ताऊ देवी लाल स्टेडियम में उद्घाटन की सूचना दी गई है। इसके साथ ही गडकरी, रेवाड़ी-अटेली मंडी पैकेज-1 नेशनल हाईवे नंबर 11 का भी शुभारंभ करेंगे, जिस पर करीब 1148 करोड़ रुपये की लागत आई है। 30 किलोमीटर लंबा यह हाईवे रेवाड़ी-अटेली के यातायात को सुगम बनाएगा।
----
तय समय पर किया यातायात संचालन
नितिन गडकरी का कार्यक्रम रद्द होने के बाद भले ही उद्घाटन समारोह निरस्त कर दिया गया हो, लेकिन एनएचएआई ने अपने तय कार्यक्रमानुसार हाईवे पर यातायात का संचालन 11 जुलाई से आरंभ कर दिया। इसके लिए एनएचएआई ने अपनी सभी तैयारियां पहले ही कर ली थीं। कुछ स्थानों पर दिशा और जानकारी संबंधी सूचनापट्ट लगाने बाकी थे, जिन्हें अब लगा दिया गया है।
विज्ञापन

----
मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम तय किया गया है। 19 जुलाई को गुरुग्राम-सोहना हाईवे का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा। - पीके कौशिक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें