संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला यातायात पुलिस ने हीरो होंडा चौक पर यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस जागरूकता पाठशाला में पुलिस ने करीब 65 लोगों को ट्रैफिक के नियम समझाए।
इसके अलावा नशामुक्ति, साइबर क्राइम, महिला विरुद्ध अपराधों, बच्चों के विरुद्ध अपराधों के बारे में भी बताया। ऑटो चालकों को बताया गया कि यात्रा के समय सभी यात्रियों से अच्छा व्यवहार करें और अपने ऑटो को सड़क किनारे पर ही खड़ा करके यात्रियों को अपने ऑटो में बिठाएं। जिससे अन्य वाहनों को किसी भी प्रकार की समस्या न आए। कार्यक्रम में शामिल लोगो को 1095 हेल्पलाइन नंबर और डायल 112 के बारे में भी बतलाया गया।