फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घुसपैठियों की पहचान के लिए पुलिस ने चलाया विशेष जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गियों, कॉलोनियों, किराये के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा होटलों में विदेशियों के दस्तावेज जांचे
विज्ञापन

बिना वैध दस्तावेजों के पाए जाने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध नियमानुसार की जाएगी कानूनी कार्रवाई
आस-पास रह रहे संदिग्ध अथवा अवैध विदेशी नागरिकों की सूचना पुलिस को देकर आम नागरिक भी इस अभियान का हिस्सा बनें
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को ढूंढने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। अवैध रूप से रहने वाले इन बांग्लादेशियों की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाएंगे या जो भारत में वैध रूप से निवास करने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संदीप के नेतृत्व में गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों में जांच की। झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराये के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा होटलों में रह रहे व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान का सत्यापन किया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों एवं होटल/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैध रूप से रह रहे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं

गुरुग्राम पुलिस ने सभी नागरिकों एवं आरडब्ल्यूए से अपील की है कि इस अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान जारी रहेगा। वैध रूप से रह रहे नागरिकों को इस अभियान से घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। अभियान के संबंध में भ्रामक, झूठी अथवा मनगढ़ंत अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें