संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा अक्तूबर महीने में गलत दिशा में ड्राइविंग, पार्किंग नियमों का उल्लघंन, कम उम्र में ड्राइविंग, बगैर हेलमेट ड्राइविंग आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा अक्तूबर महीने में एक लाख से ज्यादा चालान किए, जिसमें गलत साइड पार्किंग के 5481 चालान, पार्किंग नियमों की अवहेलना के 7979 , कम उम्र में ड्राइविंग के 19, बिना हेलमेट के 16183, बिना सीट बेल्ट के 1531,शराब पीकर गाड़ी चलाने के 629, ओवर स्पीड 250, रेड लाइट जंप 233 , मोबाइल फोन उपयोग के 124 चालान किए।
इस दौरान कुल 102627 चालान किए गए । जिनकी कुल कीमत 2 करोड़ 61 लाख 800 है। सड़क पर दुर्घटनाएं न हो और लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें,इसके लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।