चार महीने से विभाग की ओर से मीटरों की रीडिंग नहीं ली गई हैसंवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना क्षेत्र में पिछले चार महीने से बिजली विभाग ने बिजली का बिल जारी नहीं किया है। गांव हरचंदपुर, जोहोलाका, सतलाका, रिठोज आदि के ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से मीटरों की रीडिंग नहीं ली गई है। ग्रामीणों को डर है कि अब अगर विभाग ने चार महीने का बिल एक साथ जारी कर दिया तो उन पर आर्थिक दबाव पड़ेगा। स्थानीय लोगाें का कहना है कि त्योहार का सीजन होने के कारण चार महीने का बिल भरने में उनका बजट बिगड़ सकता है। ग्रामीणों की मांग है कि उपभोक्ताओं का बिल माफ कर दिया जाए ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।