फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने ट्रक को किया इंपाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट और निर्धारित लेन में नहीं चल रहा था ट्रक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को पुलिस ने एक ट्रक को इंपाउंड किया है। यातायात महिला निरीक्षक सविता अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान एक ट्रक को बिना नंबर प्लेट लगाए हुए और निर्धारित लेन में चलते हुए मिला।
विज्ञापन

यातायात पुलिस टीम की जांच के दौरान चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक के पास कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण मोटर वाहन अधिनियम के तहत ट्रक को इंपाउंड किया गया। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाकर व आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं। इससे सड़क हादसों में कमी आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें