फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच एटीएम से 57 लाख की ठगी में साइबर पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की पांच अलग-अलग जगहों पर स्थित एटीएम को हैक कर फर्जी तरीके से 57 लाख रुपये से ज्यादा की निकासी के मामले में साइबर पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। हालांकि, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है, इसके बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उधर, बैंक अधिकारी एटीएम की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, साइबर ठगों ने सर्वर केबल को काटने सहित इलेक्ट्रॉनिक चिप की मदद ली थी। उसके बाद अन्य डिवाइसों से सभी एटीएम को जोड़कर रकम निकाल ली। मंगलवार को इस मामले में पंजाब नेशनल बैंक के चार वरिष्ठ अधिकारियों ने ठगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर दिया है।
बैंक की शहर स्थित एक शाखा के मैनेजर पृथ्वी पनवीर की मानें तो साइबर ठगों ने बड़ी चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया है। एटीएमों की सर्वर केबल को इस तरह काटकर एक अन्य डिवाइस से कनेक्ट कर लिया कि किसी को पता ही नहीं चला। पृथ्वी ने बताया कि इस तरह के बहुत कम मामले देखे गए हैं। ठगी के शिकार बने पांचों एटीएम को फिलहाल बंद कर दिया गया है। अन्य एटीएमों में इस तरह की घटना न हो इसके लिए बैंक की मुख्य शाखा योजना बना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें