फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रेहड़ी-पटरी वालों से हथियार के बल पर उगाही करने वाले हिस्ट्रीशीटर को बृहस्पतिवार को अपराध शाखा सेक्टर-10 ने खांडसा मंडी के पास मुठभेड़ के बाद काबू किया। मुठभेड़ में आरोपी को दो गोली लगी हैं, जिसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया है। आरोपी चोरी की स्कूटी पर क्षेत्र में उगाही के लिए आया था। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से झपटमारी की सात वारदातों का खुलासा हुआ है। सहायक पुलिस आयुक्त-1 शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस व चोरी की स्कूटी बरामद कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी हथियार कहां से लाया व इसके जरिए कितनी वारदातों को अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है। अपराध शाखा सेक्टर-10 प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र यादव की टीम को सूचना मिली कि खांडसा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर जयप्रकाश (34) सेक्टर-37 के औद्योगिक क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने आ रहा है। अपराध शाखा टीम बुधवार देर रात से ही जाल बिछाकर उसका इंतजार कर रही थी, लेकिन रात भर वह बाहर नहीं आया। बृहस्पतिवार सुबह टीम को बदमाश के आने की सूचना मिलने पर टीम औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर-679 के पास पहुंची। यहां पुलिस टीम को देखकर बदमाश स्कूटी को नीचे गिराकर भाग निकला। पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो आरोपी ने कट्टे से पुलिसकर्मियों पर तीन फायर कर दिए जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।
पुलिस ने जवाब में कार्रवाई करते हुए बदमाश के बाजू के नीचे और दूसरी कंधे पर गोली मारी इससे वह गिर गया। पुलिस की टीम ने आरोपी को काबू कर सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसेे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। दिनदहाड़े गोली की आवाज सुनकर पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना के बाद सेक्टर-10ए थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दो घंटे तक पुलिस क्षेत्र विवाद में उलझी रही। डीसीपी मानेसर और एसीपी अपराध ने मौके पर पहुंचे सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र के अंतर्गत मामला दर्ज करने का आदेश देने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने एएसआई राजकुमार की शिकायत पर जयप्रकाश के खिलाफ हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी सेक्टर-37 समेत आसपास के क्षेत्र में वारदात में झपटमारी के अलावा रेहड़ी वालों से उगाही करता था। वह अपना वर्चस्व बनाने के लिए कई आपराधिक मामलों को अंजाम दे चुका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल से स्कूटी चुराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें