नूंह। हिंसा में शामिल उपद्रवियों की धरपकड़ एसटीएफ और पुलिस की टीमों की ओर से लगातार जारी है। रविवार की सुबह पांच बजे पुलिस ने बड़कली चौक, खेड़ला, नाई नंगला, फिरोजपुर झिरका सहित कई गांवों में छापा मारकर 16 युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद छह को गिरफ्तार कर अन्य को छोड़ दिया गया। अब पकड़े गए आरोपियों की संख्या 227 हो गई है। इसके अलावा 23 संदिग्ध पुलिस हिरासत में हैं। सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। इंटरनेट सेवा शुरू की जाएगी, इस पर अधिकारियों की बैठक हो रही है। देर रात निर्णय लिया जा सकता है। संवाद