फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पार्किंग विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग का आरोप, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूटे, पुलिस ने किए मामले दर्ज
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। शीतला काॅलोनी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में शनिवार की रात को गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों गुटों की ओर से पथराव किया गया । गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। एक गुट ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में छोटी माता मंदिर के पास वाली एक गली में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद गंभीर हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। कई लोग इस पथराव में घायल हो गए। आरोप है कि एक परिवार के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। पथराव से गली में खड़ी चार कारें और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया। वहीं एक गुट ने दूसरे गुट पर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जितेन्द्र उर्फ सोनू निवासी गुड़गांव गांव छोटी माता मंदिर ने बताया कि शनिवार की शाम वह अपनी गाड़ी को बैक करके खड़ी कर रहा था जिससे मिट्टी बीरभान के मकान की ओर उड़ गई। इस पर बीरभान के बेटे नवीन उर्फ पोगा ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घर पर हथियारों के साथ आकर पथराव किया। जिस पर जितेन्द्र ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित कर दिया। इस पर पीसीआर मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत करा दिया। लेकिन करीब 15 मिनट बाद आजाद आया और उसके साथ रोकी, हेदर, बुल्ले, काकू, निकी, सोहील, शाहील, नरेश उर्फ नेशी, सागर, रिंकू व मनजीत उर्फ मन्नू, विजेन्द्र उर्फ कल्लू, रविन्द्र उर्फ कालू सम्मी उर्फ डिल्लू समेत करीब 200 लोग उनके घर पहुंच गए और हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में तोड़ फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं आरोपियों ने उनके घर पर पत्थरों से हमला भी किया। इस हमले में उनके परिवार के दो लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन




दूसरे पक्ष ने भी लगाया हमले का आरोप
वहीं सेक्टर-5 थाना में दी शिकायत में नवीन कुमार ने बताया कि वह शनिवार की शाम अपने घर पर था। उसी समय सोनू निवासी गुड़गांव गांव अपनी गाड़ी को तेज गति से लाया और हमारे घर के सामने घुमा कर जोर जोर से स्पीड दे रहा था। तभी शिकायतकर्ता की मां ने सोनू को गाड़ी आराम से चलाने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर सोनू के परिवार ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। जिनमें सोनू, गणेश, टिक्कू, छोटू, राम बाबू व विकास पुत्र गुड्मल, काकू, देशे, राहुल उर्फ नानू, राजा, नितिन आदि ने आकर ईंट रोड़े बरसा दिए और जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं आरोप है कि आरोपियों ने रिवाल्वर व कट्टे आदि से लेस होकर हमें जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें