संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में बरामद किए गए मादक पदार्थों को मंगलवार को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 98.857 किलोग्राम गांजा, 1.389 किलोग्राम चरस, 82.179 गर्म हेरोइन, 2.50 ग्राम एमडीएमए व 25.4 ग्राम स्मैक शामिल थी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों एवं अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के प्रति लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस आयुक्त दीपक गहलावत, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मौजूद रहे।