फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धीरेंद्र शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ पुलिस में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण और अहीर-यादव समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भगवान श्रीकृष्ण और अहीर-यादव समाज के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर शहीद फाउंडेशन और यदुवंशी परिवार मंच ने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ थाना पालम विहार में लिखित शिकायत दी है। संगठनों ने पुलिस से दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जबकि एक चैनल पर बहस के दौरान संगीत रागी ने अहीर-यादव समाज के लिए कथित तौर पर अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए। संगठनों ने इसे समाज की गरिमा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
विज्ञापन


डॉ. टीसी राव ने बताया कि इससे पहले थाना उद्योग विहार में भी शिकायत दी गई थी और दोनों को कानूनी नोटिस भेजे जा चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की गिरफ्तारी और उनके कथा कार्यक्रमों पर पांच साल का प्रतिबंध लगाने की मांग भी की।
विज्ञापन


संगठनों के अनुसार, शनिवार 14 नवंबर को इस मामले में गुरुग्राम के सक्षम न्यायालय में आवेदन दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कर्नल महाबीर यादव, एलआर यादव, वीरेंद्र यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें