फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस आयुक्त ने जनरल परेड का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित हुई जनरल परेड का पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने निरीक्षण किया। उन्होंने परेड टुकड़ियों से सलामी ली। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनरल परेड पुलिस बल के अनुशासन, दक्षता व तत्परता का प्रतीक है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक आदेश व सुझाव दिए।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने परेड में उपस्थित लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया और आपात स्थितियों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से संबंधित जानकारी व दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने टियर गैस टीम की तैयारियों व उनके उपकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें। ईआरवी टीम की रैपिड सर्विस एवं फर्स्ट ऐड सर्विस की तैयारियों का भी जायजा लिया। परेड में उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को सदैव तत्पर रहने, नागरिकों की सुरक्षा व सहायता में सर्वोच्च प्राथमिकता देने और किसी भी आपातकालीन स्थिति में पेशेवर दक्षता के साथ प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें