गुरुग्राम पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पुलिस ने ऐसे कॉल सेंटर का भंड़ाफोड़ किया है जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार लड़कियां शामिल हैं।

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेंद्र कुमार निवासी गांव पालम दिल्ली, विक्रांत सिंह निवासी बरा खुर्द जींद, रवि कुमार निवासी रघुवीर एनक्लेव दिल्ली, काजल निवासी अलीगंज कोटला मुबारकपुर दिल्ली, गरिमा निवासी जीयानपुर जिला आजमगढ़ (उत्तर-प्रदेश), एगनेश फ्रानेश निवासी निवासी अनूपपुर (मध्य-प्रदेश), रंजन कुमार निवासी श्याम विहार फेज-2 दिल्ली व साहिल पूनिया निवासी गांव डिक्तानिया गंगानगर (राजस्थान) के रुप मे हुई। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन और चाल लैपटॉप बरामद किए हैं।