फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के कागज मांगने पर पुलिस से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। कस्बे में पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर पुलिस को वाहन चेकिंग के लिए लगाए गए बैरिकेड पर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों के कागज चेक करना भारी पड़ गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बैरिकेड पर तैनात पुलिसकर्मी ने दोनों युवकों से कागज मांग लिए। उसके बाद दोनों लोगों ने पुलिस कर्मी पर हमला करते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से पुलिस कर्मी को आरोपियों से छुड़वाया व दोनों आरोपियों को पुलिस चौकी ले आई। सोहना पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिटी थाना प्रभारी इंसपेक्टर अरविंद दहिया ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब हेडकांस्टेबल नरेश कुमार कस्बा के फुवारा चौक पर लगाए गए पुलिस नाके पर आने जाने वाले वाहनों को चेक कर रहा था। उसी समय मेवात जिला के गांव भिरावटी का निवासी रौनक व कालियाका गांव निवासी देवेंद्र एक मोटरसाइकिल को लापरवाही से चलाते हुए लाए। उनसे कागजात चेक करने के लिए मांगे गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें