फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: 87.06 करोड़ की ठगी... सात जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़े, लोगों को इस तरह से बनाते थे शिकार

Thu, 06 Mar 2025 01:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

साइबर अपराध थाना पुलिस की टीमों ने देशभर से 87.06 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराध थाना पुलिस की टीमों ने देशभर से 87.06 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर बुलिंग व स्टॉकिंग, जानकार बनकर, स्टॉक मार्केट में निवेश कराने के नाम पर, ऑनलाइन करके ज्यादा रुपये कमाने, ऑनलाइन नौकरी दिलाने में नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से 7.60 लाख रुपये, सात मोबाइल व तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि बीते जनवरी व फरवरी माह में साइबर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस टीम ने आरोपी ईश्वर सिंह, सुनील व राजस्थान के कोटा निवासी आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस टीम ने गुरुग्राम के कादरपुर निवासी पवन कुमार शर्मा, करनाल के नीरज व उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर निवासी प्रिया मिश्रा को गिरफ्तार किया। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस टीम ने नूंह के कालिंदी निवासी सलीम को गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रियांशु दीवान ने बताया कि मोबाइल व सिम कार्ड का इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर पता चला कि आरोपियों पर देशभर में लगभग 87.06 करोड़ रुपये की ठगी करने के संबंध में 10956 शिकायतें और 399 मामले दर्ज हैं। इनमें गुरुग्राम के साइबर अपराध थान पूर्व में दो मामले, साइबर अपराध थाना दक्षिण में तीन मामले और साइबर अपराध थाना मानेसर में एक मामले से हरियाणा के अन्य जिलों में कुल 22 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें