फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर देशभर में की 14.07 करोड़ की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक महिला सहित 11 जालसाजों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 9 लाख 54 हजार रुपये , 10 मोबाइल, 1 लैपटॉप व 3 सिमकार्ड बरामद


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देश भर से 14.07 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस की टीमों ने एक महिला सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टास्क बेस्ड फ्रॉड, फेडेक्स फ्रॉड, शेयर बाजार व सोशल मीडिया के माध्यम से फ्रॉड करके पैसे ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी करके ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान की अगुवाई में साइबर ठगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई अलग-अलग साइबर क्राइम थानों की टीमों ने की। जिसमें साइबर क्राइम मानेसर थाने में तैनात जांच अधिकारी कर्मबीर की टीम ने आरोपी यशपाल, वासुदेव भाई निमावत, संचानिया अंकुर, प्रशांत जैन, प्रदीप भुटाले व रंजीत को गिरफ्तार किया। वहीं इसी थाने के जांच अधिकारी एसआई प्रमोद ने छत्तीसगढ़ के सुयाश शाह को व जांच अधिकारी पीएसआई दीपेश ने जितेंद्र वशिष्ठ व पूजा चौहान को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, साइबर क्राइम थाना वेस्ट में तैनात जांच अधिकारी एएसआई अमित की टीम ने यूपी-बरेली के देशराज व वेस्ट बंगाल मूल के नवजीस रहमान को गिरफ्तार किया। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना ईस्ट में तैनात शिव कुमार की टीम ने एमपी के मालवा निवासी मोहम्मद अनास खान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 9 लाख 54 हजार 599 रुपये की नकदी, 10 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप व 3 सिमकार्ड बरामद किए। जिनका इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर पता चला कि इनके खिलाफ देशभर में लगभग 14 करोड़ 07 लाख रुपये की ठगी करने के संबंध में कुल 4169 शिकायतें और 192 केस दर्ज हैं। जिनमें से 16 केस हरियाणा में दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें