फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस ने दो इनामी बदमाश किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजस्थान में हुई चोरी के मामले में लंबे समय से चल रहे थे फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। सदर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान पुलिस के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी के मामले में फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ अदालत से स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सदर थाना पुन्हाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव तिगांव निवासी अरबाज पुत्र कासम खां तथा मुफीद पुत्र जुम्मर खां को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान के जयपुर जिले के थाना सामोद में वर्ष 2023 में चोरी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिस कारण राजस्थान पुलिस ने उन पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चौमू जिला जयपुर की अदालत द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना पुन्हाना पुलिस ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना राजस्थान पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना सामोद, जिला जयपुर की पुलिस टीम पुन्हाना पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें