फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पोकलेन मशीन चालक की मौत मामले की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधवाड़ी कूड़ा संयंत्र पर कूड़े से दबने से हो गई थी मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण संयंत्र में कूड़े के ढेर में दबने से पोकलेन मशीन चालक की मौत मामले की नगर निगम आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।
बता दें कि बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण संयंत्र पर सोमवार की शाम चार बजे पोकलेन मशीन कूड़े को एक ओर लगा रही थी। इसी दौरान मशीन में गड़बड़ी आ गई और चालक अलीगढ़ यूपी निवासी रोबी यादव नीचे उतर पर पोकलेन को देखने लगा। इसी दौरान कूड़े का ढेर उसके ऊपर गिर गया। कुछ देर बाद स्थानीय कर्मचारियों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्वाल पहाड़ी चौकी प्रभारी बलराम ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगर निगम आयुक्त डाॅ. नरहरि सिंह बांग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। निगम का कहना है कि एक निजी एजेंसी को बंधवाड़ी पर कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में देखा जाएगा कि कंपनी ने कहां पर लापरवाही बरती। संबंधित कार्यकारी अभियंता से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें