फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में पीएनजी लाइन का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों का दो साल का इंतजार हुआ खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित इंपीरियल गार्डन सोसाइटी के निवासियों का पीएनजी के लिए पिछले दो सालों का इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार को सोसाइटी में पीएनजी लाइन के उद्घाटन के मौके पर सोसाइटी के लोगों ने पंडितजी को बुलाकर बाकायदा पूजा कराई। सोसाइटी के बहुत सारे परिवार इस मौके पर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में महिलाएं काफी खुश नजर आईं।
आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि सुनील सरीन ने बताया कि अब पीएनजी कनेक्शनों की कमिशनिंग का काम अगले 7–10 दिनों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जिससे सोसाइटी के सभी 580 फ्लैट्स को कवर किया जाएगा। पीएनजी अपनाने के साथ, आने वाले महीनों में 1,000 से अधिक एलपीजी सिलिंडरों का उपयोग समाप्त होने का अनुमान है, जो सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

इसके लिए पिछले दो साल से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के बाद भी जीएमडीए और हरियाणा सिटी गैस के बीच जमीन को लेकर समस्या के कारण लाइन जुड़ नहीं पा रही थी। पश्चिम एशिया युद्ध के कारण हुए घरेलू गैस संकट के बाद सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी कनेक्शन के आदेश दिए। इसके बाद सोसाइटी में पीएनजी लाइन शुरू होने का रास्ता खुल गया। निवासियों ने पीएनजी लाइन के उद्घाटन को एक उत्सव की तरह मनाया।
विज्ञापन


सेक्टर-102 की अन्य सोसाइटियां भी जुड़ेंगी
इंपीरियल गार्डन के पड़ोस में स्थित अडानी ओएस्टर सोसाइटी में रहने वाले 750 परिवारों को भी इस हफ्ते पीएनजी लाइन की सुविधा मिल जाएगी। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि कर्नल हरि भगवान ने बताया कि पीएनजी के मीटर का काम सोसाइटियों में चल रहा है। अगले चार से पांच दिन में सोसाइटी में पीएनजी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें