गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 9 मार्च को प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें प्रमुख रूप से हीरो मोटोकॉर्प, मुंजाल शोवा लिमिटेड, कैपारो मारुति लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड और वीवीडीएन टेक्नोलॉजी सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों की ओर से अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के लिए करीब 1500 पदों की मांग की गई है। इस रोजगार मेले में संस्थान के पूर्व छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वर्तमान में अध्ययनरत (अपियरिंग) विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। संवाद