फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम के तहत 299 लोगों को दिए प्लॉट

Fri, 17 Oct 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप​स्थित लाभार्थी को प्लाट का पत्र सौंपते अ​धिकारी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर सरकार ने जनहित में शुरू कीं कल्याणकारी योजनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम जिला नूंह के लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के तहत जिला के चार खंडों के 8 गांवों के करीब 299 लाभपात्रों को 100-100 वर्ग गज के प्लाॅट आवंटन संबंधी पत्र वितरित किए गए हैं।
ये आवंटन पत्र सभी खंडों में संबंधित लाभपात्रों को वितरित किए जा रहे हैं। इसमें खंड इंडरी के गांव कुर्थला में नौ लाभपात्रों, नगीना खंड के गांव बलई के 19 लाभपात्रों, गांव घागस के 66 लाभपात्रों, हसनपुर नूंह के 34 लाभपात्रों, खंड नूंह के गांव देवला नंगली के 34 लाभपात्रों, गांव मालब के 113, गांव शाहपुर-नंगली के 12 तथा खंड तावड़ू के गांव जौरासी के 12 लाभपात्रों आवंटन पत्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने इस मौके पर जिला वासियों को धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पर्व सहित भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

उपायुक्त अखिल पिलानी बतौर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वर्चुअल माध्यम से पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा की उपलब्धियों संबंधी दिए गए संदेश को सुनाया गया। इस कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल की एक साल की विशेष उपलब्धियों पर केंद्रित बुकलेट व पंफ्लेट भी वितरित किए गए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार ने जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिसके तहत जरूरतमंद लाभपात्रों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
एक नवंबर से 3200 रुपये मिलेगी पेंशन
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जो भी जनहित के संकल्प लिए थे, आज उन सभी संकल्पों को पूरा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आज महिला, गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित हो। सरकार ने पिछले एक साल में बहुत कम समय में अपने संकल्पों को पूरा करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग सम्मान भत्ता योजना के लाभपात्रों की मासिक पैंशन आगामी एक नवंबर से 3200 रुपये करने का निर्णय लिया है, जोकि जनहित में बहुत ही सराहनीय फैसला है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक, नगरपालिका फिरोजपुर झिरका के चेयरमैन मनीष जैन, नगरपरिषद नूंह के चेयरमैन संजय मनोचा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, जाहिद हुसैन, कुर्थला गांव की सरपंच सहित अन्य अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें