फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग में खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-84 स्थित वन सोसाइटी के एमपीएच हॉल में रविवार को अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में साई कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। 14 आयु वर्ष के 55 (से कम) किग्रा में सृष्टि चौधरी , 15 आयु वर्ष के 50 (से कम) में हिमांशी सैनी, 14 आयु वर्ष के 42 (से कम) किग्रा में सृष्टि मिश्रा और 12 आयु वर्ष के 47 (से कम) किग्रा में प्रियंशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 13 आयु वर्ष के 55 (से ज्यादा) किग्रा में ऋषिका सिंह ने रजत व 13 वर्ष के 55 (से ज्यादा) किग्रा में कनिका वर्मा ने कांस्य सहित खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब फरीदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। गुरुग्राम कराटे संघ के जनरल सेक्रेटरी सुनील सैनी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें