फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवा ग्राम पंचायत प्रोग्राम 2025 का प्रथम चरण आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने समझी ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली व पंचायती राज व्यवस्था की प्रासंगिकता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
डाइट गुरुग्राम की ओर से युवा ग्राम पंचायत प्रोग्राम-2025 के प्रथम चरण का मंचन किया गया। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कार्टरपुरी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन डाइट प्रिंसिपल सुमिता रांगी के कुशल नेतृत्व एवं डीआरयू विंग इंचार्ज अरुण कुमार राघव (सीनियर लेक्चरर) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास किया व पंचायती राज व्यवस्था की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
युवा ग्राम पंचायत मंचन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों को सामने रखा गया। इनमें सौर ऊर्जा एवं बायोगैस के प्रयोग को बढ़ावा, राजकीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका को मजबूत करना, विद्यालयों में स्वच्छता एवं नामांकन बढ़ाने में ग्राम पंचायत की भागीदारी, कानूनी साक्षरता, नशा मुक्ति अभियान, श्मशान घाट की सफाई एवं रख-रखाव जैसे विषय प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को विद्यालय की प्रिंसिपल सुमन शर्मा, राजकुमार (प्रवक्ता राजनीति विज्ञान), सीमा (प्रवक्ता राजनीति विज्ञान) एवं जिला स्तरीय जजमेंट कमेटी सदस्य कुलदीप सिंह और श्री कृष्ण पाल (प्रवक्ता राजनीति विज्ञान) का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम का मंचन चारों ब्लॉकों के चार विद्यालयों में किया जाएगा, जो ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें