फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 18वीं जीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 23 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरिद्वार में 14 से 17 नवंबर तक 18वीं जीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के रोटरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर कई पदक अपने नाम किए। सातवीं के नक्ष, आठवीं के दिव्यांश और सातवीं की काव्या ने अपने-अपने वर्गों में दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इनके अलावा अथर्व ने एक स्वर्ण, आकर्षित जैन और हिमांशु ने एक-एक स्वर्ण के साथ एक-एक रजत पदक हासिल किया। रजत पदकों में 11वीं के ध्रुविका, नौवीं के गौतम और कक्षा दो के शिवम कौशिक शामिल रहे। वहीं, मल्टीपल कैटेगरी में भाग लेने वाले सातवीं के खाना ने एक रजत और एक कांस्य, नौवीं के सौरव ने भी एक रजत और एक कांस्य, और देव गंडास ने एक रजत तथा एक कांस्य पदक अपने नाम किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें