गुरुग्राम। सोहना के एसडीएम एवं वाहन पंजीकरण के लिए अधिकृत रजिस्ट्रिंग अथॉरिटी अखिलेश यादव ने बताया कि 19 नवंबर से एचआर-72 एल नई सीरीज शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस नई सीरिज में अपने वाहनों का पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जिस किसी भी व्यक्ति को उक्त सीरिज में नंबर लेना है तो ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाते हुए पोर्टल पर ई-ऑक्शन के द्वारा एचआर-72 एल सीरीज में नंबर ले सकते हैं। ब्यूरो