फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिटनेस, तकनीकी कौशल और नई तकनीकों पर विशेष ध्यान दे रहे खिलाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। आगामी 23 जुलाई को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों और अकादमियों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी रोजाना कई घंटे तक मैट पर पसीना बहा रहे हैं।

खिलाड़ी फिटनेस, तकनीकी कौशल और नई तकनीकों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। कोचों की देखरेख में सुबह और शाम अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें तकनीक, डिफेंस, बैलेंस और मुकाबले के दौरान रणनीति पर विशेष काम किया जा रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि उनका लक्ष्य जिला प्रतियोगिता में पदक जीतकर राज्य स्तर तक पहुंचना है। प्रशिक्षकों के अनुसार इस बार प्रतियोगिता में लगभग 350 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसी कारण खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को नई तकनीकों के साथ-साथ मानसिक मजबूती और मैच प्रबंधन के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन





मैं रोजाना दो सत्र में अभ्यास करता हूं। इस बार मैं अपनी ग्रिप और फुर्ती पर विशेष ध्यान दे रहा हूं। कोच मुझे नई काउंटर अटैक तकनीक सिखा रहे हैं। - करण जांघू

प्रतियोगिता को देखते हुए फिटनेस पर अधिक मेहनत की जा रही है। अभ्यास के दौरान नई तकनीकों को सीखने के साथ-साथ स्टैमिना बढ़ाने के लिए अतिरिक्त दौड़ भी लगाई जा रही है। - उत्कर्ष शुक्ला
मैं पिछले एक महीने से लगातार अभ्यास कर रही हूं। इस बार हमें डिफेंस और संतुलन बनाए रखने की नई तकनीक सिखाई जा रही हैं, जिससे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। - अंजलि
विज्ञापन


कोच द्वारा मुझे मैच के दौरान अंक हासिल करने की रणनीति और तेजी से मूवमेंट करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मेरा लक्ष्य जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है। - आशिष चौधरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें