संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
पांच से सात सितंबर 2025 तक इंडियन मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत में सीबीएससी नॉर्थ जोन जूडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें उत्तर भारत के कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 50 किग्रा में प्रियंशु जांगहु, 66 किग्रा में सक्शम और 48 किग्रा में वंशिका पवार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 73 किग्रा में वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं, 55 किग्रा में वीर, 40 किग्रा में हर्ष यादव, 48 किग्रा में प्रार्थना, 25 किग्रा में गौरव और 45 किग्रा में सौरव ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, 25 किग्रा में शैली यादव और काव्या जैन ने रजत पदक जीता।