फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फार्मास्युटिकल साइंसेज में आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम विवि में रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग शेड्यूल जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
गुरुग्राम विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग ने बी.फार्मा कार्यक्रम में रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है। विभाग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से 14 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद 15 सितंबर को शाम 4 बजे मेरिट लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी।



16 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक सभी श्रेणियों के लिए संस्थान स्तर पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें उप श्रेणियों को मिलाकर मुख्य श्रेणी में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, दोपहर 2 बजे के बाद बिना किसी आरक्षण के काउंसलिंग होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 17 सितंबर शाम 4 बजे तक फीस जमा कर प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्देशों के अनुसार, बी.फार्मा में प्रवेश एचएसटीईएस की मेरिट व उसके बाद योग्यता परीक्षा की इंटर-से-मेरिट/रैंक के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों को दो प्रतियां आवेदन पत्र, सभी दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित प्रतियां, चार पासपोर्ट साइज फोटो और मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं कर पाता है तो सीट अगले मेरिट वाले छात्र को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें