फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ::::: विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घागस में अंडर-11 के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों आकिब, आरिफ और शाइम को सम्मानित किया गया। समाजसेवी सबीला जंग ने तीनों खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने नूंह में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुश्ती, लंबी और ऊंची कूद में पहला स्थान प्राप्त किया है तथा अब सात नवंबर को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समारोह में प्रिंसिपल नीलम सांगवान, मुख्य शिक्षक मोहनलाल और पीटीआई पूरणमल को भी सम्मानित किया गया। समाजसेवी सहीद अहमद ने शिक्षा के क्षेत्र में सबीला जंग की सराहना की, जिन्होंने ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने का कार्य किया है। राजूद्दीन ने बताया कि उन्होंने जिले के कई स्कूलों को 12वीं तक अपग्रेड कराया है। कार्यक्रम में शिक्षक सुशील कुमार, हाजी जुम्मे खान, करमचंद समेत अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें