फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी में फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरा, टला बड़ा हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-106 स्थित पारस ड्यूज सोसाइटी के टावर-एफ के फ्लैट नंबर-408 में शुक्रवार शाम करीब सात बजे छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। इससे सोसाइटी में रहने वाले निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई है।
यह हादसा फ्लैट के लिविंग रूम में हुआ। जिस जगह प्लास्टर गिरा, वहां से करीब तीन फीट की दूरी पर सोफा रखा हुआ था। गनीमत रही कि घटना के कोई जनहानि नहीं हुई है, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फ्लैट में एक महिला और दो पालतू जानवर रहते हैं। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्लास्टर गिरने के बाद फ्लैट में रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। निवासी ने बताया है कि यदि प्लास्टर सोफे पर या उसके पास मौजूद किसी व्यक्ति के ऊपर गिरता तो गंभीर चोट लग सकती थी। लोगों ने सोसाइटी प्रशासन से सभी फ्लैट की छत और आसपास के हिस्से की जांच कराने की मांग की है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें