फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पार्क की गजीबो हट में गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बची महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर 52 स्थित ए ब्लॉक पार्क में बनी गजीबो हट में भरभराकर गिरा प्लास्टर
-गजीबो हट के नीचे बैठी महिलाओं को हल्की खरोच आई, किसी की हालत गंभीर नही

नोएडा। सेक्टर-52 स्थित ए ब्लॉक पार्क में बनी गजीबो हट में शाम के समय कुछ महिलाएं बैठी बातचीत कर रही थीं कि तभी अचानक गजीबो हट का प्लास्टर भरभराकर गिरने लगा। ऐसे में महिलाओं ने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन एक-दो महिलाओं को हल्की खरोच आ गई। ऐसे में आरडब्ल्यूए की ओर से नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग से गजीबो हट के मरम्मत की मांग की गई है।

सेक्टर के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने बताया कि यह गजीबो हट सेक्टर ए ब्लॉक के पार्क में बनी है और इसे बने हुए करीब 7-8 साल हुए हैं लेकिन इस तरह से प्लास्टर का झड़ना चिंता का विषय है। यदि महिलाएं समय रहते खुद को बचाने का प्रयास न करतीं तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। यहां पर अधिकतर बुजुर्ग महिलाएं ही बैठती हैं। अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर के अंदर कुल पांच ब्लॉक हैं और हर ब्लॉक में पार्क भी बने हैं। यह घटना ए ब्लॉक के पार्क में पिछले सप्ताह शाम के समय की है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
निवासियों से बातचीत -
- सेक्टर के अंदर बनी गजीबो हट में अधिक मात्रा में प्लास्टर गिरने की बड़ी घटना हो गई है। गनीमत रही कि कोई महिला गंभीर रूप से घायल नहीं हुईं। -रघुनाथ सिंह, आरडब्ल्यूए पूर्व अध्यक्ष
विज्ञापन

- सेक्टर में पार्कों के मेंटनेंस के बारे में उद्यान विभाग से लगातार बात की जाती है और कार्य होता रहता है। अब गजीबो हट की मरम्मत करवानी होगी। -अशोक कुमार शर्मा, आरडब्ल्यूए सदस्य
- हम भी उस समय बैठे हुए थे लेकिन जैसे ही प्लास्टर गिरने लगा तो हम किनारे हो गए, अन्यथा अधिक चोट लग सकती थी। -ऊषा सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें