फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे, संरक्षण की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शनिवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर अलग-अलग संगठनों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर पौधों का संरक्षण करने की अपील भी की गई। गुरुग्राम टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कमला नेहरू पार्क में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक रमेश कालरा, प्रधान कमल सलूजा, लवली सलूजा,महासचिव राज ठक्कर, उप प्रधान गिरीश बंसल, सचिव गंगाधर खत्री, कैटरर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चावला ,सुनील कथूरिया ने पार्क में आने वाले सभी लोगों से पौधों के संरक्षण की भी अपील की।
मदन पुरी वार्ड वेलफेयर एसोसिएशन और हरियाणा प्रदेश पर्यावरण प्रकोष्ठ ने भी पौधारोपण किया। भाजपा के पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख नवीन गोयल ने पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल करने की अपील की। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक कृष्ण लाल पारचा, आर्य समाज केंद्रीय सभा के पूर्व प्रधान लक्ष्मण पाहुजा आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें