फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा का केंद्रीय राजस्व में छह फीसदी का योगदान : दुष्यंत

विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री जीएसटी की छठी वर्षगांठ पर गुरुग्राम में आयोजित जीएसटी डे-2023 कार्यक्रम में शामिल हुए
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश की आबादी में हरियाणा का दो प्रतिशत योगदान है लेकिन कर के ढांचे में हरियाणा देश में छह फीसदी की भागीदारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते प्रदेश में आज उद्योगों व निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल है।

वह शनिवार को सेक्टर 44 स्थित अपैरल हाऊस में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने की छठी वर्षगांठ के अवसर पर हुए कार्यक्रम में संबोधन कर रहे थे। केंद्रीय जीएसटी के पंचकूला जोन तथा आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा द्वारा जीएसटी डे-2023 के अवसर पर यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इससे पहले उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग के मंत्री का भी प्रभार है, उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना से उपभोक्ताओं में सामान की खरीदारी करते समय विक्रेता से बिल मांगने की प्रवृति विकसित होगी। साथ ही कंज्यूमर टू गवर्नमेंट के बीच एक मजबूत भावना भी विकसित होगी।

उन्होंने कहा कि जीएसटी की मदद से राजस्व प्राप्ति 64 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1.50 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। उन्होंने जीएसटी अधिकारियों को लिटिगेशन संबंधी मामलों में सहायता के लिए लॉ आफिसर्स की नियुक्ति करने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश से कोई इंडस्ट्री बाहर नहीं जा रही बल्कि आज मारुति कंपनी ने सोनीपत के खरखौदा में करीब 900 एकड़ क्षेत्र में 11 हजार करोड़ का निवेश किया है। मोबाइल-लैपटॉप की बैटरी की बड़ी निर्माता एटीएल ने भी रोजका मेव में करीब 180 एकड़ में अपना प्लांट स्थापित किया है। गुरुग्राम के पातली हाजीपुर में फ्लिपकार्ट कंपनी का एशिया का सबसे बड़ा सात मंजिला लॉजिस्टिक हब स्थापित किया जा रहा है। पानीपत में भी आदित्य बिरला ग्रुप बड़ी पेंट कंपनी स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा के उत्पाद एवं कराधान विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी देवेंद्र सिंह कल्याण ने कहा कि जीएसटी ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया है जिससे भारत में कारोबार करना आसान हुआ है। गुरुग्राम ने वर्ष 2003 से 2020 के बीच एक टाउन से मिलेनियम सिटी बनने का लंबा सफर तय किया है। जो गुरुग्राम वर्ष 2003 में 800 करोड़ का कर संग्रह करता था वही वर्ष 2020 में 10 हजार करोड़ के पार पहुंच चुका है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जीएसटी तथा आबकारी व कराधान विभाग, हरियाणा के सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीजीजीआई के महानिदेशक (नार्थ) आशीष वर्मा, सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क क्षेत्र(पंचकुला) के मुख्य आयुक्त सीए उपेन्द्र गुप्ता, हरियाणा के आबकारी एवं कराधान आयुक्त अशोक कुमार मीणा, सीजीएसटी गुरुग्राम के प्रिंसिपल कमिश्नर पीआर लाकरा, अतिरिक्त आयुक्त सीजीएसटी (गुरुग्राम) तुलेश्वर प्रसाद, उत्पाद शुल्क एवं कराधान विभाग गुरुग्राम की संयुक्त आयुक्त दीपिका चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें