फोटो -
सोहना (संवाद)। भोंडसी स्थिति सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कैंप में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। सीमा सुरक्षा बल की 112 नागा बटालियन रियर हेडक्वॉटर कश्मीर और रोटरी क्लब गुरुग्राम ने पौधे लगाए। बल के वाइव्स वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष सीमांत मुख्यालय कश्मीर की अध्यक्ष अधिवक्ता रूपा यादव मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान करीब 500 पौधे लगाए गए। सोहना-तावड़ू विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे।