फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सम्मान को मजबूत करने के लिए आज ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में इस योजना से संबंधित मोबाइल एप का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन जिला पलवल सहित सभी उपमंडल मुख्यालयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला नागरिक अस्पताल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल शामिल होंगे। वहीं, होडल उपमंडल में विधायक हरिंद्र सिंह और हथीन में मनोज रावत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें