जनसभा करने के लिए उम्मीदवारों को लेनी होगी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव-2024 के लिए जनसभा के आयोजन तथा प्रचार सामग्री लगाए जाने के लिए स्थानों का निर्धारण कर दिया गया है।
पटौदी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम दिनेश कुमार ने इन सभी स्थानों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भिजवा दी है। जिसके अनुसार पटौदी हलके में जनसभा के लिए हेलीमंडी अनाजमंडी, हेलीमंडी नगरपालिका कार्यालय के सामने पुरानी अनाजमंडी, पटौदी में गुरुग्राम रोड पर रामलीला मैदान, भोहडाकलां रोड पर तहसील के सामने की नगरपालिका भूमि, होलिका मैदान, रेवाड़ी रोड पर वाल्मीकि चौपाल के साथ की नगरपालिका भूमि, पटौदी वार्ड 11 में मोती डूंगरी पार्क के साथ की जमीन, वार्ड 15 में राम जोहड़ के समीप की पालिका भूमि पर जनसभा का आयोजन किया जा सकता है। जनसभा के लिए उम्मीदवारों को अनुमति लेनी होगी।
पटौदी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार सामग्री लगाने के लिए हेलीमंडी में मिर्जापुर रोड पर, केनरा बैंक के समीप, महचाना रोड पर, पीली धर्मशाला के समीप, शनिदेव मंदिर के नजदीक, एमएलए स्कूल और चितरकुंड जोहड़ के समीप नगरपालिका की भूमि पर प्रचार सामग्री लगाई जा सकती है। इसके अलावा गांव बलेवा में जोहड़ पर, बारोहेडी रहनवा गांव का सामुदायिक भवन, बासपदमका गांव का कम्युनिटी सेंटर , बसतपुर में एससी चौपाल, भौकरकां में व्यायामशाला, भोहडाखुर्द में एससी चौपाल, भूडका गांव का बस स्टैंड, बिलासपुर का मेन बसस्टैंड, बिलासपुर कलां का बसस्टैंड आदि स्थान प्रचार सामग्री लगाने के लिए निश्चित किए गए हैं।
गांव फकरपुर में जोहड़ के समीप लगाई जा सकती है प्रचार सामग्री
पटौदी हलके में गांव फकरपुर में जोहड़ के समीप, फाजलवास का ग्राम सचिवालय, गदाईपुर का आंगनबाड़ी सेंटर, ग्वालियर गांव की धर्मशाला, घीलनवास में स्कूल के समीप, गोरियावास में प्रस्तावित सामुदायिक भवन के समीप, गुढाना, हकदारपुर में पंचायत घर, हालियाकी गांव में लखीराम की धर्मशाला, हुसैनका गांव का पंचायत घर, खलीलपुर में रेलवे स्टेशन के समीप, खानपुर, घोसगढ़, गढी नत्थेखां, खंडेवला में एससी चौपाल आदि जगह प्रचार सामग्री लगाई जा सकती है।