गुरुग्राम। ईडन क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को राइजिंग स्टार ग्रीन और पावर हिटर की टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें पावर हीटर की टीम ने राइजिंग स्टार की टीम को 4 विकेट से हराया। राइजिंग स्टार की टीम ने 2 विकेट खोकर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर हीटर की टीम ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पावर हीटर की ओर से अमन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और पीयूष को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद