गुरुग्राम। जीएससी क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को एबी अकादमी और सिंहराज अकादमी की टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें एबी अकादमी की टीम ने सिंहराज अकादमी की टीम को 21 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एबी अकादमी की टीम ने 9 विकेट खोकर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहराज अकादमी की टीम 165 रन ही बना सकी। एबी अकादमी की ओर से रोहन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मनन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद