फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक महिला किसान धरने में कृषि कानूनों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का प्रतिनिधिमंडल व मोर्चा के अध्यक्ष संतोख सिंह के नेतृत्व में रोहतक में पिंक महिला किसान धरने शामिल हुआ और कृषि कानूनों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

इस मौके पर संतोख सिंह ने कहा कि महिलाओं में किसान आंदोलन के प्रति जोश है। सरकार ने जो तीन काले कानून बनाए हैं, वो पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाएं हैं। इन तीनों काले कानूनों से पूंजीपतियों का बाजार पर कब्जा हो जाएगा। कहा कि सरकार ने तीन काले कानून बनाकर आम आदमी के खाने की थाली का व्यापार पूंजीपतियों के हाथ में दे दिया है। आज किसान सड़कों पर है, जिस दिन कानून लागू हो जाएंगे पूरा देश सड़कों पर होगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिंक महिला किसान धरने में भीड़ उमड़ी है और महिलाओं में किसान आंदोलन के प्रति जोश देखने को मिला है, उससे स्पष्ट हो गया है कि आंदोलन जरूर सफल होगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता राकेश टिकैत ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि यह महिला किसान धरना ऐतिहासिक है। हरियाणा में महिलाएं पुरुषों से भी ज्यादा सक्रिय होकर आंदोलन में काम कर रही हैं। गुरुग्राम से पिंक महिला किसान धरने में शामिल होने वालों में नवनीत रोजखेड़ा, सतबीर सिंह संधु, अनिल ढिल्लो व आकाशदीप सहित अन्य किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें