फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कूड़े के ढेर में बदला पिनगवां बाजार

विज्ञापन
कस्बे के मेन रास्ते पर बने फुटपाथ पर लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
-बदबू और गंदगी से लोग बेहाल, सरपंच व अधिकारियों को दिए उपायुक्त के आदेश भी बेअसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। जिला उपायुक्त द्वारा गांवों के सरपंचों और संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके कस्बा पिनगवां इन दिनों गंदगी और कूड़े के ढेर में तब्दील होता नजर आ रहा है।



करीब 41 गांवों के लोगों की खरीदारी का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले पिनगवां बाजार में सड़कों के किनारे बने फुटपाथों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालात इतने खराब हैं कि गंदगी से उठने वाली बदबू के कारण बाजार में निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की मौजूदगी दिखाई नहीं दी, जिसके चलते बाजार की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन




बाजार के मुख्य रास्तों, गलियों और फुटपाथों पर फैला कचरा दुकानदारों और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर इतने बड़े हो चुके हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण बाजार की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। स्थानीय निवासी साबिर खान, अशोक कुमार, दीपक और राहुल ऋषि पंडित सहित कई लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन




वहीं इस मामले में जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि कस्बे में जमा गंदगी को जल्द साफ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिनगवां बड़ा बाजार होने के कारण यहां स्थायी सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रस्तावित थी, लेकिन समय पर टेंडर नहीं हो पाया। फिलहाल प्रक्रिया जारी है और जल्द ही स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें