फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मारुति कुंज रोड पर कचरे का ढेर बना मुसीबत, बदबू और जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


भारत चौक के पास फैली गंदगी, लावारिस पशुओं का जमावड़ा, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ीं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। मारुति कुंज रोड स्थित भारत चौक के पास लगा कचरे का ढेर स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। सड़क किनारे जमा कचरा बदबू फैलाने के साथ ट्रैफिक जाम का कारण भी बन रहा है। कचरे का ढेर फैलकर सड़क तक पहुंच गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे के कारण इलाके में गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। वहीं, कचरे के ढेर में लावारिस पशु खाने की तलाश में जुटे रहते हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

भोंडसी निवासी शाइन और सिम्मी गिल का कहना है कि बदबू के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में राहगीरों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त का कहना है कि शहर में कचरा साफ करने के लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो नियमित रूप से सफाई कार्य करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित क्षेत्र में भी जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें