फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से बर्बरता: छेनी से पैरों में छेद किए और छुरी घोंपी, अधमरा करके घर के बाहर फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 12:35 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

नई बस्ती में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी स्कूटी पर घसीटकर युवक को घर तक ले गए थे। पुलिस ने मामले में तुषार, साहिल और लोकेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
युवक पर बर्बरता से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई बस्ती में पुरानी रंजिश और गाली-गलौज के विवाद में युवक पर बृहस्पतिवार को हुए हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छेनी से पैरों में छेद किए, कमर में छुरी घोंपी और अधमरा कर घर के बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे अधमरी अवस्था में स्कूटी पर डालकर घसीटते हुए उसके घर के बाहर ले गए और वहां फेंक दिया। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो भाई का भी यही हाल करेंगे।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि न्यू कॉलोनी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, घायल नितिन ने शिकायत में बताया कि 11 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह वाल्मीकि मंदिर के पास अपनी मोटरसाइकिल लिए खड़ा था।
विज्ञापन


इसी दौरान तुषार उर्फ गिल्लू, साहिल और लोकेश उर्फ लोकी समेत कुछ लोग वहां पहुंचे। उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। वह बचने के लिए भागा, लेकिन गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

तीनों पर दर्ज हैं लड़ाई-झगड़े के मामले
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि तीनों के खिलाफ गुरुग्राम में लड़ाई-झगड़े के दो-दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस को 11 नवंबर को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल से सूचना मिली थी कि नितिन मारपीट में लगी चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती है। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। उस समय घायल ने बयान देने में असमर्थता जताते हुए परिवार के साथ चौकी पहुंचकर शिकायत देने की बात कही। 12 नवंबर को नितिन ने पुलिस चौकी अर्जुन नगर में लिखित शिकायत दी। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर ने सात चोटें दर्ज की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें