फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन ऊंटों को ठूंसकर ले जा रही पिकअप पकड़ी, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-काऊ प्रोटेक्शन सेल की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया, तस्करी की जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पचगांव के पास केएमपी टोल पर पुलिस ने पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे तीन ऊंटों को बरामद किया। पुलिस को देखकर पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। काऊ प्रोटेक्शन सेल की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काऊ प्रोटेक्शन सेल में तैनात एएसआई सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात टीम के साथ केएमपी पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की एक पिकअप तेज गति और लापरवाही से आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसके डाले में भूरे रंग के तीन ऊंट ठूंसकर भरे मिले। वाहन पर दिल्ली का पंजीकरण नंबर दर्ज था। पुलिस ने ऊंटों को सुरक्षित बाहर निकाला। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ऊंटों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें