पटौदी। गांव जसात निवासी श्रीराम को नहर के पास अज्ञात पिकअप चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में श्रीराम ने बताया कि वह गांव जसात की वाटर सप्लाई में नौकरी करता है। 25 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से गांव की वाटर सप्लाई बंद करने जा रहा था। नहर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे पिकअप चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए रेवाड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पटौदी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो