संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के पांच राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर के विभिन्न संकाय में 1088 सीटें हैं। 25 अगस्त से 10 सितंबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में स्नातकोत्तर संकायों की 340 सीटें हैं, जिसमें एमसीए की 60 सीट, एम.कॉम की 60 सीट, एमए अंग्रेजी की 60 सीट, एमए हिंदी की 60 सीट, एमए भूगोल की 40 सीट और एमएससी कंप्यूटर साइंस की 60 सीट हैं।
राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में 240 सीटें हैं, जिसमें एमसीए की 60 सीट, एम.कॉम की 50 सीट, एमए इक्नोमिक्स की 50 सीट, एमएससी गणित की 40 सीट और एसए समाज शास्त्र की 40 सीट हैं। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के विभिन्न संकाय में 378 सीटें हैं, जिसमें मास्टर्स ऑफ फिजिकल एजुकेशन व स्पोर्ट्स की 40 सीट, एमए राजनैतिक विज्ञान की 60 सीट, एमए मनोविज्ञान की 38 सीट, एमए समाज शास्त्र की 40 सीट, एमए हिंदी की 60 सीट, एमए इतिहास की 40 सीट, पीजी डिप्लोमा (सलाह व काउंसलिंग) की 40 सीट और एम.कॉम की 60 सीट हैं। राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में एम.कॉम की 50 सीट हैं। राजकीय महाविद्यालय जाटौली (हेलीमंडी) में एमए भूगोल की 40 सीट व एमए इतिहास की 40 सीट हैं। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विरेंद्र अंतिल ने बताया कि स्नातकोत्तर के दाखिले का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। बृहस्पतिवार से विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।